मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

Bihar Labour Card Online Apply 2026 : New Portal लॉन्च ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

---Advertisement---

Bihar Labour Card Online Apply 2026 बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा बिहार के और संगठन क्षेत्र के मजदूरों को लेबर कार्ड बनाने की सुविधा दी जाती है जिसके तहत और संगठित क्षेत्र के मजदूर को सरकारी योजना का लाभ किया जा सके। यदि आप अभी बिहार लेबर कार्ड (Labour Card) बनवाना चाहते हैं तो नई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके लेबर कार्ड बना सकते हैं। 

इसके साथ ही, Bihar Labour Card Online Apply 2026 किस प्रकार से ऑनलाइन अप्लाई करना है। लेबर कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है। लेबर कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आर्टिकल के लास्ट तक जरूर बन रहे – 

Read Also- Bihar Labour Card Scholarship 2026 मैट्रिक इंटर पास छात्रों को मिलेगा 10 हजार से 25 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन

Bihar Labour Card Online Apply 2026- Overview 

Name of the ArticleBihar Labour Card Online Apply 2026
Type of ArticleSarkari Yojana
Scheme NameBihar Labour Card Yojana
Departmentबिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग
Mode of ApplyOnline
Official Websitebocwboard.bihar.gov.in

Bihar Labour Card  क्या है.?

बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले और संगठित मजदूर के लिए एक पहचान पत्र है जिसे लेबर कार्ड (Labour Card) कहा जाता है। लेबर कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से कई प्रकार के लाभ दिए जाते हैं जैसे की सालाना वस्त्र की सहायता एवं सालाना इलाज करने की सुविधा और उन्हें काम करने के लिए जाने की सुविधा के लिए साइकिल देना इस प्रकार की लाभ दी जाती है। ताकि बिहार के जितने भी मजदूर हैं उसे अपना मजदूरी करते हुए अच्छे से जीवन यापन कर सके और अपनी बेहतर जिंदगी बन सके। 

Bihar Labour Card Online Apply 2026 : Benefits (इसके तहत मिलने वाले लाभ)

बिहार लेबर कार्ड के तहत मजदूरों को दिए जाने वाले कई प्रकार के लाभ है जो कुछ इस प्रकार से है – 

  • सालाना वस्त्र सहायता – लेबर कार्ड धारकों को बिहार सरकार की तरफ से वस्त्र के लिए ₹2500 से लेकर ₹5000 तक देती है।
  • सालाना इलाज सहायता – इस मजदूर कार्ड के तहत मजदूरों को सालाना अपना इलाज के लिए ₹3000 तक की राशि दी जाती है।
  • विवाह सहायता – इसके तहत मजदूरों को अपनी बेटी की शादी के लिए 50,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। 
  • स्कॉलरशिप सहायता – इसके तहत मजदूरों के बेटियों को मैट्रिक एवं इंटर में अच्छे अंक 60% या उससे अधिक प्राप्त करने पर 10,000 से लेकर ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • साइकिल सहायता – बिहार सरकार के द्वारा लेबर कार्ड धारकों को काम करने के लिए जाने हेतु साइकिल दी जाती है जिसके लिए साइकिल खरीदने हेतु ₹35,00 तक की राशि दी जाती है।

यदि आप इस प्रकार के लाभ लेने के लिए इच्छुक है और आप इसके योग्यता और पात्रता को पूरी करते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं योग्यता एवं पात्रता की पूरी जानकारी नीचे दी गई है

Bihar Labour Card Online Apply 2026 : योग्यता (Eligibility Criteria)

बिहार लेबर कार्ड नीचे दिए गए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

  • Bihar Labour के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल बिहार के स्थाई निवासी कर सकते हैं। 
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए 
  • पिछले 1 साल में कम से कम 90 दिन काम किया हुआ होना चाहिए। 

Bihar Labour Card Online Apply 2026 : इसके तहत कौन कौन आवेदन कर सकते हैं?

  • इसके तहत राज मिस्त्री एवं उसके साथ काम करने वाले मजदूर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसके तहत बढ़ाई और सेंटरिंग वाले काम करने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके तहत लोहार वेल्डर एवं ग्रिल लोहे का काम करने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसके तहत पेंटर घर की पुताई का काम करने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसके अंतर्गत प्लंबर इलेक्ट्रीशियन मिस्त्री एवं उसके साथ काम करने वाले मजदूर कर सकते हैं। 
  • टाइल्स एवं मार्बल लगाने वाले मिस्त्री एवं मजदूर आवेदन कर सकते हैं। 
  • सड़क निर्माण एवं मिट्टी काटने वाले मजदूर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Labour Card Online Apply 2026 : इसके तहत कौन कौन आवेदन नहीं कर सकते हैं?

यदि आप बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं और यदि आप इस प्रकार के व्यक्ति हैं तो आवेदन नहीं कर सकते – 

  • खेतिहर मजदूर – खेती-बाड़ी का काम करने वाले इसके तहत आवेदन नहीं कर सकते है। जो फसल कटाई, बुनाई का काम करते है।
  • फैक्टरी Worker – पंजीकृत फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते। 
  • PF/ESI – जिसे PF या ESI बीमा का लाभ मिलता है वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते। 

Bihar Labour Card Online Apply 2026 : आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए – 

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • बैंक खाता पासबुक (DBT Enable)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • राशन कार्ड 
  • घोषणा पत्र 
  • पिछले 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र 
  • ठेकेदार या एंपलॉयर का लाइसेंस नंबर 

Bihar Labour Card Online Apply 2026 Kaise Kare 

लेबर कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें – 

  • Bihar Labour Card Online Apply 2026 के लिए सर्वप्रथम इसके आधिकारिक वेबसाइट bocwboard.bihar.gov.in पर जाएं 

bihar labour Card Scholarship 2026

  • होम पेज पर Register Worker पर क्लिक करें 
  • इसके बाद कुछ इस प्रकार का पेज खुल कर आएगा 
  • अब यहां पर अपना आधार संख्या दर्ज करें और बायोमेट्रिक सत्यापन करें 
  • इसके बाद आवेदन फार्म खुलकर के आएगा जिसमें से मांगे जाने वाली सभी आवश्यक जानकारी को भरें – बैंक विवरण और नॉमिनी की जानकारी सही-सही दर्ज करें 
  • इसके बाद घोषणा पत्र मिलेगा जिसे डाउनलोड करके प्रिंट करें और उसे फॉर्म को भरें 
  • इसके बाद मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें। 
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें इसके बाद एक रसीद प्राप्त होगा जिसे डाउनलोड करके रख ले। 

उपरोक्त में से दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 

Quick Links 

Apply OnlineClick Here
Self Declaration FormClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion निष्कर्ष 

यदि आप अभी बिहार के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक मजदूर हैं तो आप बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके तहत दिए जाने वाले योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं किस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं वह इनसे जुड़ी सभी विस्तृत जानकारी हमने आपको बताया यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आए हो तो लाइक शेयर अवश्य करें! 

FAQ Bihar Labour Card Online Apply 2026 कौन कौन कर सकता है?

बिहार राज्य के स्थाई निवासी असंगठित क्षेत्र के मजदूर आवेदन कर सकते हैं। 

Bihar Labour Card Charge कितना है?

बिहार लेबर कार्ड का कोई शुल्क नहीं है यदि आप सीएससी केंद्र पर जाकर बनाते हैं तो 20 से ₹50 तक लिया जा सकता है।

Shree Ram Maurya

Shree Ram Maurya बिहार के मोहनिया, कैमूर से हैं और उन्हें कंटेंट राइटिंग में 5 वर्षों का अनुभव है। वे सरकारी नौकरियों, शिक्षा, परीक्षा अपडेट और छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी सरल व स्पष्ट हिंदी में प्रस्तुत करते हैं। उनके लेखों में सटीकता, उपयोगिता और पाठकों की जरूरतों पर विशेष ध्यान रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment